JAUNPUR NEWS : गुलाबी देवी बालिका इंटर कालेज में विगत एक सप्ताह चल रहे दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सह भोज के साथ सकुशल संपन्न हुआ। वर्ग के पंचम सोपान में विश्व हिन्दू परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष काशी प्रान्त केपी सिंह ने प्रशिक्षण ले रही बहनों का मागदर्शन किया। इसके बाद दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा ने मुख्य वक्ता के रूप में बताया कि हमारा कुटुंब संगठित रहे और परिवार के लोग एक साथ रहे तथा एक दूसरे के सुख दुख का ध्यान रखें तो लव जिहाद की घटनाओं को टाला जा सकता है।
उपभोक्तावादी संस्कृति अपने विकृत स्वरूप से चतुर्दिक हमारे परिवारों को प्रभावित कर रही है। विभिन्न कालखंड में विदेशी विधर्मियों ने हमारी संस्कृति को नष्ट करने का अनथक प्रयास किया। परंतु हमारे सनातन कुटुंब व्यवस्था पर इसका आंशिक प्रभाव ही डाल पाए, इसी क्रम में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगरपालिका परिषद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने आशीष बचन से उपस्थित जनों को अभिसंचित किया सीएचसी प्रभारी डॉक्टर निवेदिता पांडेय ने पूरे सप्ताह वर्ग कर रही बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुझाव प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विमल सिंह ने किया। स्वागत विभाग मंत्री डॉक्टर समरबहादुर ने तथा विभाग अध्यक्ष डॉक्टर उदयराज सिंह ने आए हुए अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया।
