Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: आम देने के बहाने युवक ने किया लड़की से दुष्कर्म का प्रयास


Jaunpur News :  महाराजगंज विकासखंड के एक गांव निवासी बालिका घर से 100 मीटर दूर शुक्रवार की दोपहर खेल रही थी। इसी दौरान कल्याणपुर निवासी युवक उसे आम देने के बहाने बुलाकर प्राथमिक विद्यालय के  गेट के अंदर ले गया। जहां वह जबर्दस्ती बालिका का कपड़ा उतारने के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने  लगा‌।बालिका के शोर मचाने पर वहां पहुंचे मासूम के चाचा व स्वजनों को आता देख युवक वहां से फरार हो गया। शुक्रवार की शाम बालिका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक  के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुजानगंज ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक हरिशंकर मिश्रा के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रयास व पाक्सो एक्ट के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags