Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : अधेड़ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

JAUNPUR NEWS : सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पल्हामऊकला गांव के एक मकान मे सो रहे अधेड़ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह यह खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश में जुट गई।

 मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव का निवासी चंद्रभूषण तिवारी 57 वर्ष पुत्र नरसिंह तिवारी बुधवार रात को भोजन करने के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित पाही पर बने मकान पर सोने के लिए गए थे घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने रात में सोते समय गोली मार कर अधेड़ की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया बृहस्पतिवार के सुबह आसपास के लोग जब टहलने के लिए बाहर निकले तो चंद्रभूषण के बिस्तर के पास जाकर देखा चंद्रभूषण मृत अवस्था में पड़ा था और उसके माथे पर बंदूक की गोली के निशान थे लोगों ने चंद्रभूषण को मृत देखकर शोरगुल मचाना शुरू किया और इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी थाने पर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई सरायख्वाजा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। 

Tags