Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : बदमाशों ने तीन को ईट पत्थर से घायल कर हवाई फायरिंग करते हुए फरार



JAUNPUR NEWS :  कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला उमरपुर मे मॉडल शाप के पास शुक्रवार की रात लगभग 9.30 बजे बाइक सवार हौसला बुलंद बदमाशों ने तीन लोगों को ईंट पत्थर से मारकर घायल करने के बाद हवा में गोली चलाकर भाग गए। सड़क के किनारे वीरेंद्र कुमार यादव उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र लाल जी यादव और उनके साथ संदीप यादव 32 वर्ष पुत्र ननकू यादव और पास में खड़े प्रदीप कुमार सोनकर सड़क की पटरी पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इतने में एक बाइक पर सवार तीन युवक आए जो नशे में रहे। बातचीत के दौरान आपस में कहासुनी होते होते मारपीट हो गई। बाइक सवार तीनों ने एक पत्थर चलाकर पहले से खड़े रहे तीनों को घायल कर दिया। जाते जाते बाइक सवार अपने पास रहे तमंचे से हवा में दो राउंड गोली चलाई। जैसे ही गोली चली वहां आसपास भगदड़ मच गई बड़ी संख्या में लोग एक दूसरे पर गिरते पड़ते भाग निकले। इसी बीच बदमाश किस बाइक से आए हुए थे इस बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना को देखा और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शहर के बीच फायरिंग की इस घटना से स्थानी लोगों के साथ व्यापारियों में दहशत बन गई है।


Tags