![]() |
| शाही पुल |
जौनपुर। जिले की पहचान शाही पुल पर उगे पौधे उसकी सुंदरता में ग्रहण लगा रहे हैं। पुल के दोनों तरफ पीपल के वृक्ष अपने आप उग गए हैं जिसकी वजह से उसकी सुंदरता कम हो गई है। बताते चले कि सालों से जिले की पहचान बने इस पुल से हजारों लोग अपना आवागमन करते है। पुरातत्व विभाग अगर इसकी सही से देख भाल करे तो इसकी खूबसूरती में चार चांद लग सकता है। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दिनेश टंडन के कार्यकाल में इसपर लाइटों का काम हुआ था जिससे रात में इसकी खूबसूरती देखने लायक थी। अभी के समय में ज्यादातर लाइटे खराब पड़ी है। जिले के प्रबुद्ध लोगों ने पुरातत्व और नगर पालिका का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है ताकि इसकी सुंदरता बनी है।


