Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : जमीनी विवाद लाठियों से पीटकर वृद्ध की हत्या

JAUNPUR NEWS : चंदवक थाना क्षेत्र के बजरनगर नगर चैकी अंतर्गत लेवरूआ  गांव निवासी प्रदीप कुमार गौड़ पुत्र हरदेव गौड़ पडोस के ही धमेन्द्र यादव से भैंस के नाद को लेकर जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। धमेन्द्र यादव और उसके परिवार के लोगों द्वारा बुरी तरह से प्रदीप गौड़ के घर के वृद्ध को बुरी तरह पीटकर लहुलुहान कर दिया गया जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिजन में कोहराम मच गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।



Tags