Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: नर सेवा ही नारायण सेवा है : ज्ञान प्रकाश सिंह

 

Jaunpur news : ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को गरीब असहाय लोगों को अनाज और खाद्य सामाग्री वितरित किया गया। श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी, वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने अनाज वितरित किया। 

श्री सिंह ने  कहा कि समाज के दबे कुचले गरीब की सेवा करना धर्म है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। आगे उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा अपने जिले के लोगों का दुख दर्द समझा है और हमेशा इनकी सेवा में लगा रहूंगा। विदित हो कि समाजसेवी और उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह कई वर्षों से जिले में समाजसेवा के कार्यों के लिए चर्चित है। आज जिले में इनके द्वारा किए गए कार्यों को प्रशंसा हर एक आम ओ खास की जुबान पर हैं।



Tags