Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS - फर्जीवाड़ा : फर्जी प्रमाण पत्र पर नियुक्त हुए प्रधानाचार्य

जिला विद्यालय निरीक्षक के पत्र का जवाब नहीं दे रहें प्रबंधक-प्रधानाचार्य

जौनपुर। फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिये तिलकधारी सिंह इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति पाने वाले पूर्व प्रधानाचार्य डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह के प्रकरण में जिलाधिकारी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जांच की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उक्त प्रकरण में टीडी इंटर कालेज के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। यहां के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा पत्र का उत्तर नहीं दिये जाने पर गत 31 मई को अनुस्मारक भेजकर तीन दिनों के भीतर आंख्या मांगी गयी थी परंतु अभी तक कोई उत्तर नहीं मिला। जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित एक माह की अवधि बीत जाने के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रकरण का निस्तारण नहीं किया जा सका। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि जांच में अधिक समय लगेगा।


Tags