Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR News: कर्म करते रहो फल अवश्य मिलेगा : मनोज अग्रहरि

 

Jaunpur News: प्रसिद्ध समाजसेवी और उद्योगपति मनोज मनोहर दास अग्रहरि ने वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता के निवास स्थान पर पहुंचकर समाज सेवा के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर अखिल भारतीय वह एकता परिषद महाराष्ट्र की ओर से उन्हें साल तथा माला पहनकर उनका आदर और सत्कार किया गया। उन्होंने सत्कार के उत्तर में कहा कि पूरे देश में वैश्य एकता परिषद रचनात्मक कार्य करके समाज के बंधुओं को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि समाज के बंधु कार्य करते रहें फल अवश्य मिलेगा। इस अवसर पर अग्रहरि समाज के केंद्रीय संरक्षक अजय अग्रहरि, भारत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राहुल अग्रहरि, अशोक गुप्ता, महेश शिवहरे आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags