👉कई दलों के कार्यकर्ता समाज विकास क्रांति पार्टी में हुए शामिल
Mumbai
विधानसभा चुनाव की आहट मिलते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में समाज विकास क्रांति पार्टी ने मुंबई में एक संकल्प सभा का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने दूसरी पार्टी से आए कार्यकर्ताओं और अपने सभी पदाधिकारियो से पार्टी की सदस्यता अभियान को तेज करने का आवाहन किया। सभी ने एक स्वर से महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के अलावा राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राजभर ,वरिष्ठ नेता नईम खान, प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र प्रमोद सिंह, प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ,राहुल भामरे, मुंबई सचिव जितेंद्र यादव, पदाधिकारी अभय यादव ,विनोद सिंह कैलाश सिंह ,ओपी मिश्रा, मोहम्मद सलीम, जयप्रकाश सिंह, उमाकांत वर्मा, दुर्गेश मिश्रा आजम खान आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की तेज तर्रार नेता डॉ लक्ष्मी राजभर के अलावा कई अन्य दलों के कार्यकर्ता समाज विकास क्रांति पार्टी में शामिल हुए। अध्यक्ष अशोक सिंह ने डॉ लक्ष्मी राजभर को पार्टी की सदस्यता दिलाने के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त भी किया।
