Jaunpur News
मिशन शक्ति के तहत बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर दी गई सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर के नेतृत्व में सुमन सिंह व बंदना और उनकी टीम ने नगर के सेंट थामस रोड स्थित राजकीय महिला विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए सुमन सिंह ने कहा कि कोई भी परेशान करे तो बेहिचक वह हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दे सकती हैं।
उनका नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा। वहीं मिशन शक्ति टीम की बंदना देवी और उनकी टीम ने मिशन शक्ति के बारे में महिला सुरक्षा के लिए बने कानून और सुविधाओं की जानकारी छात्राओं को दी। मिशन शक्ति तथा हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 1098, 1076 की जानकारी देते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया।




