Jaunpur News
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नगर के अयोध्या मार्ग स्थित पान दरीबा मोहल्ले के समीप से चोरी के आभूषण के साथ कोतवाली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मुडैला गांव निवासी खुशबू बिंद पत्नी राहुल बिंद शुक्रवार को अपने मायके आजमगढ़ जाने हेतु टैम्पो से शाहगंज आ रही थी कि टैम्पो में सवार तीन अन्य महिलाओं ने खुशबू के बैग में रखें चांदी के आभूषण को चोरी कर लिया। शाहगंज उतरने के दौरान महिला को शक होने पर बैग चेक किया तो आभूषण गायब थे। खुशबू के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता ने हमराहियों के साथ एक महिला को पकड़ जिसकी तलाशी लेने पर चोरी की दो जोड़ी मीना तीन अंगुठी एक नथिया एक पावजेब बरामद किया। पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिला का नाम पूजा पत्नी गोविंदा निवासी खेतासराय थाना क्षेत्र के सुम्बुलपुर गुरैनी चोरी की घटना में शामिल दो महिलाएं फरार हो गयी। पीड़िता की तहरीर पर धारा 303 (२),317 (२) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित महिला को चालान भेज दिया गया।
