Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: प्रयास ना करना ही असफलता है : राजीव

 

Jaunpur News : हम फेल तब नही होते जब नंबर कम आते हैं, बल्कि हम फेल तभी हो जाते हैं,जब हम प्रयास करना छोड़ देते हैं।उक्त बातें शुक्रवार को नगर के मियांपुर स्थित साइबर इंस्टीट्यूट पर आयोजित सेमिनार में बोलते हुये मोटिवेशनल स्पीकर व संस्था के निदेशक राजीव पाठक ने अपने सम्बोधन में कहीं।

प्रतिमाह आयोजित होने वाले सेमिनार में फेल होने के कारण व बचाव विषयक गोष्ठी में बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि यदि हमें जीवन तथा परीक्षा में फेल होने से बचना है तो पहले दिन से प्रयास करते रहना चाहिये।पत्रकार राजेश मौर्य ने कहा कि फेल होना एक सामान्य प्रक्रिया है,इसे लेकर बहुत दबाव बच्चों पर नही बनाना चाहिए,क्योंकि कई बार अधिक दबाव में भी बच्चे फेल हो जाते हैं।गोष्ठी में संस्था के छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार रखे।उक्त अवसर पर तीन   सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल तथा गिफ्ट पैक देकर संस्था निदेशक व विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर मंगल चौहान, अनुज पटेल,करिश्मा गौड़ समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन अंजली यादव ने किया।

Tags