Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

 

👉कृपाशंकर सिंह के जन्मदिन पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर 

Jaunpur News 

 मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सार्वजनिक पीजी कॉलेज में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जिसमें दो सौ बीस रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित किया गया।


जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह के जन्मदिन पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह व क्षेत्र पंचायत प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फंटू व श्यामराज सिंह ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया।शिविर में कैंसर रोग विषेशज्ञ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अभय सिंह,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सलिल श्रीवास्तव, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एम पी सिंह, बालरोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश शुक्ल, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ श्वेता पांडेय सहित दर्जन भर विशेषज्ञों ने रोगियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया।एक सौ लोगों का सूगर लेबल चेक किया गया तथा दो सौ बीस रोगियों को निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकगण क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Tags