Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: दुष्कर्म का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

 


Jaunpur 

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दर्ज मुकदमे में फरार वांछित आरोपित को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान भेज दिया।

सरपतहा थाना के सराय मोहिद्दीनपुर बाजार निवासी 25 वर्षीय शेरू शर्मा पुत्र संगम लाल शर्मा पर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश में जुटी हुई थी।कि मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ रोडवेज से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

Tags