Jaunpur News
सिरकोनी स्थानीय क्षेत्र के कल्यानपुर व जैतपुर स्थित जोगी बीर मंदिर पर एक अनोखी शादी देखनों को मिली। जहा पर गुरुवार की देर शाम को देवर ने अपनी सगी भाभी से विवाह करके सात जन्मों की कसम लिया। क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी शिरोमणि गौतम के बड़े लड़के बहादुर गौतम की शादी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पल्हामऊ निवासी सीमा गौतम से 26 मई 2023 को हिन्दू रीति रिवाजों के साथ हुई। शादी के बाद से घर पर माता पिता व पति, देवर हँसी खुशी के साथ रह रहे थे। शादी के कुछ दिन बाद से अचानक बहादुर गौतम को अपनी पत्नी व अपने छोटे भाई के अवैध संबंध के बारे जानकारी हुई लेकिन परिवार वालों के समझाने पर मामला कुछ दिन तक शांत रहा। लेकिन जब बहादुर गौतम को पता चला कि उसकी पत्नी पेट से है तो वो उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। स्थानीय लोग बताते है कि बहादुर ने आरोप लगाया कि ये हमारा बच्चा नही है। ये हमारे छोटे भाई सुंदर गौतम का बच्चा है। धीरे धीरे ये बात परिवार के साथ साथ गांव में फैल गयी। गुरुवार को परिवार के लोग शिरोमणि के दोनों लड़के, लड़कीं, व रिश्तेदार पहले कोर्ट में जाकर कोर्ट मैरिज किये उसके बाद जोगी बीर मंदिर पर पहुंच कर सात फेरे लेकर सुंदर गौतम सीमा को अपनी दुल्हन बनाकर घर लेकर गया। वही पर बहादुर गौतम व उसके माता पिता ने दोनों को जीवन सुखमय का आशिरवाद दिया। इस तरह से हुई शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है ।
