👉सांसद सम्मान समारोह में पहुंची सांसद प्रिया सरोज ने जमकर किया अपनी पार्टी की नीतियों का गुणगान
Jaunpur
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गौराबादशाहपुर जौनपुर द्वारा सांसद सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार की रात शगुन मैरिज लॉन में आयोजित किया गया।
जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुके तथा नीट और अन्य प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा मछलीशहर की नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज का भी सम्मान किया गया, हालांकि इस दौरान मंच पर प्रतिभाओं को जीवन में आगे बढ़ने का मंत्र देने के बजाय सांसद ने अपनी पार्टी की नीतियों पर बोलना ही ज्यादा उचित समझा, जिसकी चर्चा कार्यक्रम में आए लोग करते रहे।
विशिष्ट अतिथि तूफानी सरोज पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक केराकत, प्रदीप सिंह रिंकू अध्यक्ष संस्कार भारती एवं उपाध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, मनीष देव, डॉक्टर अवधनाथ पाल, डॉक्टर सरफराज सहित मंचासीन अतिथियों को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो द्वारा बैज लगाकर माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम, बुके व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय उद्योग मंडल के अध्यक्ष विवेक सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह और सांसद प्रिया सरोज द्वाराअंशिका जायसवाल, साहिबा बानो, चंदन साहू, अंकुर सिंह, रविकांत मौर्य , पूनम यादव, ऋतुराज पाल, अंकुर गौतम, आकाश जायसवाल , पंकज आदि प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संचालन मोहम्मद तालिब द्वारा किया गया। धन्यवाद व आभार महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल द्वारा ज्ञापित किया गया। प्रियांशु साहू, राहुल गुप्ता, डॉक्टर आरके त्रिपाठी, तारा त्रिपाठी, नवीन साहू बबलू , संदीप जायसवाल , कमलेश जी, मोहम्मद इस्लाम अंसारी इत्यादि उपस्थित रहे।




