👉भारत ने लगातार जीते लगातार दो ओलंपिक पदक, देश में जश्न
Mumbai
ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का दबदबा कायम है। इंडिया टीम ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत ने लगातार दूसरा और हॉकी का कुल 13वां मेडल अपने नाम किया है। शानदार जीत के पर भारत ने गोलकीपर पीआर श्रीजेश को शानदार स्वागत किया है। हाकी टीम को जीत की बधाई देते हुए समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उद्योगपति अशोक सिंह कहा कि हमे अपने देश के खिलाड़ियों पर गर्व है। आज पूरा देश अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। श्री सिंह ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
बताते चले कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक का ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। स्पेन को 2-1 से हराकर कप्तान हरमनप्रीत सिंह की टीम ने कमाल कर दिया। भारत के लिए हरमनप्रीत ने 30वें और 34वें मिनट में गोल दागे। इस तरह 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में बैक टू बैक मेडल आया है जिससे पूरे देश में जश्न का माहौल है। श्री सिंह ने इंडियन आई विटनेस न्यूज़ से बात चीत में बताया कि हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है। आज पूरा विश्व हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा का लोहा मान रहा है।

