Jaunpur
कस्बे के विद्या मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के जनरल एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ मीनाक्षी तिवारी (MBBS , MS, IMS BHU) ने सर्जरी कर महिला के पेट से निकाली 12 किलो की गांठ निकली ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने काफी दिन से बीमार चल रही एक महिला के पेट से ऑपरेशन कर बुधवार की रात 12 किलोग्राम वजन का ट्यूमर (गांठ) सफलतापूर्वक निकाला है। डॉक्टर्स के मुताबिक इतना बड़ा लाखों मामलों में कुछ ही लोगों में देखने को मिलता है। ऑपरेशन के बाद महिला अब स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में है।
मछलीशहर के थलोई गांव निवासिनी 65 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी जगनारायण काफी दिनों से पेट में दर्द व अन्य समस्याओं से परेशान थी। जहां उन्हें रोग का पता ही नही चल पा रहा था। फिर क्या था किसी के बताने पर वे लोग बदलापुर कस्बे के घनश्यामपुर रोड स्थित हॉस्पिटल पहुंचें। जहां जांच के बाद चिकित्सक के नेतृत्व में सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर महिला के पेट से 12 किलो का ट्यूमर गांठ निकाला गया।महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मीनाक्षी ने बताया की इतना बड़ा सिस्ट बेहद कम देखने को मिलता है।। यह लाखों लोगों में करीब 10 लोगों में हो सकता है। यह डिंब ग्रंथि का ट्यूमर होता है। जो शुरुआत में छोटा होने के कारण समझ नही आता। लेकिन जैसे-जैसे इसमें पानी भरता जाता है। यह धीरे-धीरे बड़ा होता जाता है। हालांकि इससे कोई खतरे जैसी स्थिति नही रहती। लेकिन यह पेट के अन्य अंगों पर दबाव डालता है।




