Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण जी महराज जौनपुर में सुनायेगे सरस श्रीरामकथा गायन

 

👉ज्ञानप्रकाश सिंह के प्रयास से एक बार फिर आध्यात्मिकता का केंद्रबिंदु बनेगा बी.आर.पी. कॉलेज का मैदान

Jaunpur 

जौनपुर, सरस श्रीराम कथा गायन विधा के शीर्ष व्यास भारत ही नहीं विश्व के प्रख्यात कथाकार पूज्य प्रेमभूषण जी महराज प्रथम बार इस जिले के बी.आर.पी.कॉलेज मैदान से नवम्बर महीने में अपने श्रीमुख से श्रीराम कथा रूपी गंगा बहायेगे। जनप्रिय कथाकार की सहमति की जानकारी देते हुए ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद वासियों के पुण्य लाभ की कामना से जौनपुर की दिव्य भूमि पर दूसरी बार भगवान की भव्य कथा गायन हेतु शीघ्र ही भूमि पूजन एवं तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

    इस आशय की जानकारी देते हुए ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि सेवाभारती जौनपुर काशी प्रांत के बैनर तले जनपद के विविध संगठनों, समूहों, संस्थानों एवं जनपद वासियों के सहयोग से श्रीराम कथा 9 नवंबर 2024 से 16 नवम्बर 2024 तक होगी। कलश यात्रा के पश्चात प्रेमभूषण जी महराज सात दिवसीय श्रीराम कथा की गंगा बहायेगे। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में 32 वर्षो से सनातन संस्कृति के सचेतक और  श्रीराम कथा अनुरागी प्रेममूर्ति प्रेमभूषण का जन्म प्रयाग में हुआ किंतु उन्होंने अपना कर्मक्षेत्र कानपुर को बनाया है। अब तक उन्होंने 1300 भजनों का गायन किया है। अनेकों भजनों की रचना के साथ ही उन्होंने आओ गाएं राम कथा घर घर में,प्रेमामृत,राम काज लगी तब अवतारा तथा कैसे जिएं हम यह जीवन जैसे ग्रंथो की रचना की है। विदित हो कि वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने विगत दिनों बीआरपी कॉलेज के मैदान में भव्य श्री राम कथा का आयोजन करवाया था जिसकी चर्चा पूरे जिले में हुई थी और भक्त कथा सुनकर भाव विभोर हुए थे।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)