Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

 

जौनपुर। आँगनबाडी केन्द्रों पर सेवा करने वाली ऑगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सेवा निवृत्ति के उपरान्त बिना किसी एक मुस्त फण्ड/ धनराशि व पेंशन दिये बिना सेवा निवृत्त कर दिया जाता है जिसका शासनादेश कोविड- 19 काल में जारी कर दिया गया। उक्त कोविड काल में अपनी बात शासन / प्रशासन के समक्ष नही पहुँचा सके। उक्त समय सरकार के आदेशों का पालन करते हुए कोरोना महामारी में अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर भी सेवा कार्य किया गया। वर्तमान में शिक्षा विभाग द्वारा ईसी.सी.ई. एजुकेटर की भर्ती ऑगनबाडी केन्द्रों पर शिक्षण कार्य किये जाने हेतु

आदेश जारी किया गया है। जिसका पारिश्रमिक हम आँगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से दो गुना निर्धारित है तथा पीएफ एवं ई.एस.आई. की सुविधा भी अनमुन्य है। इन एजूकेटरों से अधिक कार्य करने वाली आँगनबाडी कार्यकत्री बहनों का मानदेय काफी कम होने के कारण प्रदेश के कार्यकत्रियों अपने को अपमानित महसूस कर रही है। जिस कारण कार्यकत्रियों में काफी आक्रोश व्याप्त है इसलिए विवश होकर अपने निम्न मांगों को पूरा कराने हेतु प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों पर आँगनबाडी अधिकार संयुक्त मोर्चा के माध्यम से दिनांक 30 सितम्बर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक धरना प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।

मांग है कि एजुकेटर भर्ती को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाय क्योंकि एजुकेटर का कार्य आँगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा स्वयं पूर्व से ही किया जा रहा है। इसलिए आँगनबाड़ी केन्द्रों पर एजुकेटर भर्ती की आवश्यकता नहीं है। ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। जब तक सम्भव नहीं है एजुकेटर के मानदेय से अधिक कार्यकत्रियों को रू०, 18000/- एवं सहायिकाओं को रू0 9000/- प्रतिमाह मानदेय देने के साथ पी.एफ. एवं ई.एस.आई की सुविधा प्रदान की जाय।

पोषाहार / हाटकुक्ड फूडनिधि वितरंण की व्यवस्था कोटेदार, एस.एस.जी. ग्राम प्रधान / पार्षद एवं हेडमास्टर आदि व्यवस्था में न उलझाकर किसी एक सुदृद्ध व्यवस्था द्वारा ऑगनबाड़ी केन्द्रों के कार्यकत्रियों को सीधे उपलब्ध कराया जाय।

भारत सरकार के पोषण 2 में मिनी कार्यकत्रियों का पद अपग्रेड करके सामान्य कर दिया गया है इसलिए सामान्य कार्यकत्रियों के बराबर मानदेय एवं अन्य सुविधा दिया जाय। 5. आँगनबाडी कार्यकर्त्राओं के 62 वर्ष आयु सेवा उपरान्त सेवा निवृत्ति पर एक मुस्त फण्ड रू0 10 लाख की धनराशि देने के साथ आजीवन पेंशन देने की व्यवस्था की जाय।

आँगनबाडी कार्यकत्री से मुख्य सेविका के पद पर चयन/पदोन्नति एवं ऑगनबाडी सहायिका से कार्यकर्ती के पद पर पदोन्नति में 50 वर्ष आयु सीमा की वैधता समाप्त किया जाय समेत अन्य मांगे शामिल रही। 

उक्त माँग पूरी न होने पर अक्टूबर माह में 14 अक्टूबर 2024 से लखनऊ में अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन करने किए बाध्य होंगे।


Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)