Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: घर की शांति के लिए कराए जा रहे पूजा में बैठने को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत

Jaunpur 

बरसठी  थाना क्षेत्र के खोइरी ( खरगापुर ) में पूजा में बैठने को लेकर मारपीट हुई जिसमे एक की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार कैलाश नाथ शुक्ला पुत्र स्वर्गीय हीरामणि शुक्ला के छः लड़को में से एक लड़का विनोद शुक्ला अपने परिवार से अलग किराए की मकान में रहता था। घर की शांति के लिए उसके परिजनों ने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया था जिसमें सम्मिलित होने के लिए बृहस्पतिवार की शाम 07:00 बजे विनोद घर पर आया और पूजा में बैठने को लेकर पिता और एक भाई से कहा सुनी हो गई जिसमे भाई और पिता से विनोद के साथ लाठी डंडे चलने लगे। जिसके बाद विनोद को घर में खीच कर ले गए और महिलाओं की मदद से घर का दरवाजा बंद कर विनोद शुक्ला को मारने पीटने लगे। इस घटना की सूचना मृतक विनोद की पत्नी अपने भाई निलेश दुबे को दी। भाई ने बरसठी पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो विनोद शुक्ला को घर के अंदर से निकाला गया और पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के बाद विनोद शुक्ला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने घायल विनोद शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। विनोद और उनके पिता और भाईयो में आपसी बटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इधर कोई बड़ी वारदात न घटे जिसे देखते हुए मौके पर क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह ने पहुंच कर बरसठी, रामपुर, नेवढ़िया, मीरगंज,थाना समेत अन्य थानों को मौके पर बुला लिया। बताया जा रहा है की मारपीट में शामिल आरोपी की पुलिस तलाश करने में जुट गई है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)