👉क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को किया नमन
जौनपुर। शहीद ए आजम भगत सिंह की 117वीं जयंती भूतपूर्व सैनिकों व शहीद परिवारजनों के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रवादी नौजवान सभा की संगोष्ठी सफलता की गई। सभा के संस्थापक, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने इस अवसर पर सभी नौजवानों को संकल्प दिलाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हर नौजवान आवाज बुलंद करे। इसके साथ ही, देश में नौजवानों में नशा की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए राष्ट्रवादी नौजवान सभा जागरूकता अभियान चलाएगी। सरकार को भी शिक्षा और स्वास्थ्य में बढ़ती महंगाई के बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत है। बैठक में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक धनंजय सिंह, अध्यक्ष नवीन सिंह, प्रबंधक प्रमोद शुक्ला, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू, विश्वनाथ सिंह (बुंदेलखंड), अशोक सिंह (सेऊर), राजेश राय (मुन्ना) और डॉ. अब्बासी ने भगत सिंह के विचारों और राष्ट्रवादी नौजवान सभा के उद्देश्यों को नौजवानों के साथ साझा किया।

