Type Here to Get Search Results !

गांधी जयंती : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

 

जौनपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से खरका तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को याद किया।

जौनपुर कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण पूरे जोश के साथ जुलूस की शक्ल मे राम धुन गाते हुए गांधी तिराहा स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंच कर महात्मा गांधी और स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि महात्मा गाँधी का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने असाधारण कार्यों एवं अहिंसावादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदल दी। आज़ादी एवं शांति की स्थापना ही उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था। गांधी जी द्वारा स्वतंत्रता और शांति के लिए शुरू की गई इस लड़ाई ने भारत और दक्षिण अफ्रीका में कई ऐतिहासिक आंदोलनों को एक नई दिशा प्रदान की गाँधी जी की मानना है कि बिना अहिंसा के सत्य की खोज असंभव है, अहिंसा वह ज्योति है, जिसके द्वारा मुझे सत्य का साक्षात्कार होता है। अहिंसा यदि साधन है तो सत्य साध्य है। वे दोनों को एक ही सिक्के के दो पहलू मानते है। अहिंसा के लिये आवश्यक है कि प्रत्येक दशा मे सत्य का पालन किया जाए।

इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, सुभाष मौर्या, बाबा सिंह, पूनम पाण्डेय, महमूद अंसारी, उस्मान अली, अबूजर, गौरव सिंह सनी, आरिफ खान, ज्ञानेश सिंह, आज़म जैदी, जयमंगल यादव, अजय सोनकर, शशांक राय, लाल प्रकाश पाल, अनुराग राय, निसार इलाही, अनिल दुबे आजाद, प्रवीण सिंह, अनिल सोनकर, अमन सिन्हा, फरहान जिलानी, शशांक तिवारी, रोहित पाण्डेय, संदीप निषाद, बबलू गुप्ता, ताहिर, जब्बार अली सलमानी, अली हैदर, मोनू मौर्या, सब्बल, इकबाल आदि मौजुद रहे।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)