Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : डांडिया महोत्सव आयोजित, समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने किया आयोजन

 

Jaunpur 

नगर के हनुमान गढ़ी स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन खुशबू जायसवाल द्वारा आयोजित हुआ। आयोजन में प्रतिभागियों ने देवी और गरबा गीतों की धुन पर डांडिया खेला। शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसायी विवेक सेठ मोनू व विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल रहीं। कार्यक्रम कों क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संचालन रविकान्त जायसवाल ने किया। आभार श्रृषिराज जायसवाल ने व्यक्त किया।निर्णायक सलमान शेख और ज्योति श्रीवास्तव रहीं।

इस दौरान प्रायोजक शीतल प्रसाद अग्रवाल, अरविंद अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, राजकमल जायसवाल, सुभाष चंद्र यादव, दिनेश गुप्ता समेत सुमन गुप्ता, रेखा गुप्ता, मोहिता जायसवाल, दीपिका गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, बैजनाथ अग्रहरि, रूबी अग्रहरी, उत्कर्ष आर्य, मनीष अग्रहरि, सुशील सेठ बागी, रेनू सेठ, सीमा जायसवाल, संध्या गुप्ता, पिंकी सेठ, नीलम अग्रहरि, रंजना सेठ, रेखा यादव, रूपम, अंशिका, संजना, हर्षिता आदि मौजूद रहीं।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)