Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: पंकज राजभर की कार से कुचलकर हत्या करने वाले तीन गिरफ़्तार

जौनपुर। थाना जलालपुर पुलिस ने एक 24 वर्षीय युवक पंकज राजभर की मामूली बात को लेकर कार से कुचल कर हत्या करने वाले तीन नामजद युवकों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त  स्वीफ्ट कार बरामद करने का दावा किया है। मालूम हो कि मंगलवार के दिन जलालपुर के मकरा चौराहे पर किसी मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक पर गाड़ी चढा कर हत्या कर दी है। हत्या से गांव भर में कोहराम मच गया। मालूम हो कि रेहटी गांव निवासी पंकज राजभर उम्र 24 वर्ष का उसी गांव निवासी छोटू सिंह, रोहित सिंह और अविनाश सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्साए तीनों आरोपियों ने अपनी स्वीफ्ट कार पकंज राजभर के उपर चढा दिया। इतना ही नहीं दोनों ने उस पर कार चढाकर कई राउंड कुचला जिससे पंकज गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। घटना के बाद परिजनों युवक को वाराणसी ले गएं जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मामले का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्ष घनानन्द त्रिपाठी मय पुलिस टीम के क्षेत्र मे मामूर थे कि उसी समय अभिषेक सिंह उर्फ छोटू पुत्र दिनेश सिंह 2- रोहित कुमार सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर और अविनाश सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम लोहगाजर को शुक्रवार के दिन समय 22.50 बजे सूचना के आधार पर कस्बा से गिरफ्तार कर लिया।

Tags