Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : नगरपालिका मुंगराबादशाहपुर के सभासद चुनाव के लिए 4 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

मछलीशहर (जौनपुर)। पूर्व सभासद चंदा देवी के निधन के बाद रिक्त हुए नगरपालिका मुंगराबादशाहपुर के वार्ड नं. 4 पकड़ी गोदाम के लिए हो रहे सभासद चुनाव के लिए मंगलवार को तहसील परिसर में नामांकन के अंतिम दिन कुल 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

         जिसमें भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी अमित कुमार,सपा से अधिकृत प्रत्याशी हरिश्चंद्र,निर्दल प्रत्याशी प्रियंका एवं मो.आकिब ने नामांकन किया।सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ.अविनाश सिंह ने बताया कि 4 दिसंबर को 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच,6 दिसंबर को 11 बजे से 3बजे तक नाम वापसी एवं 6 दिसंबर को तीन बजे चुनाव चिन्ह आवंटन होगा।मतदान 17 दिसंबर को 8 बजे से 5 बजे तक और मतगणना 19 दिसंबर को 8 बजे से परिणाम की घोषणा तक होगा।नामांकन के समय तहसील परिसर में प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। जबकि चंदा देवी उक्त वार्ड से तीन बार सभासद रही।

Tags