Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : कैंसर ग्रस्त महिला के पेट से निकाला 5 किलो का ट्यूमर

 

चिकित्सकों द्वारा निकाला गया ट्यूमर

जौनपुर। चिकित्सकों ने कैंसर ग्रस्त महिला के पेट का ऑपरेशन करके 5 किलो ग्राम वजनी ट्यूमर निकाला। ज्ञातव्य है कि बदलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम हकारपुर की रहने वाली रीता गौतम 38 साल को ब्लड कैंसर हुआ है जिसका इलाज लखनऊ से हो रहा है। इसी बीच उनके पेट के भीतर तिल्ली बढ़ने लगी। धीरे-धीरे तिल्ली का वजन 5 किग्रा तक पहुंच गया। वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर एके शर्मा ने बताया कि रीता गौतम के शरीर में खून की कमी थी। इन्हें पांच बोतल खून उनके घर पर ही चढ़ाया गया तथा ऑपरेशन के समय भी दो बोतल खून चढ़ाया गया। एनेस्थीसिया के डॉक्टर आरएस सरोज के सहयोग से ट्यूमर का सफल ऑपरेशन संभव हो सका।

Tags