Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : जरूरतमंदो में समाजसेवी ने बांटे कंबल

खुटहन(जौनपुर)। शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी व समाजसेवी रंजीत यादव ‘राना’ के सौजन्य से रविवार को उनके आवास पर जरूरतमंदो में कंबलों का वितरण ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव के हाथों कराया गया। जिसे पाकर जरूरतमंदो के चेहरे खिल उठे।

बतौर मुख्य अतिथि भाजपा समर्थित ब्लाक प्रमुख ने कहा कि देश को खुशहाल और गरीबों के चेहरे पर मुस्कान तभी आ सकती है जब समाज के सभी सक्षम लोग जमीन पर उतर उनकी हर संभव मदद करें। मंच से घोषणाएं और आदर्श वाक्य बोलने से गरीबों का भला होने वाला नहीं है। जिसको लेकर वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर उतर विकास के पायदान पर सबसे पीछे खड़े परिवारों का उत्थान कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही है।हम सभी का योगदान मिलते योजनाएं परवान चढ़ने लगेगी। उन्होंने कहा कि सबसे सार्थक दान वही है, जो पाने वालों के चेहरे पर खुशी ला सके। इस कड़ाके की ठंड में गर्म वस्त्र जरूरतमंदो को निहायत आवश्यक है। इससे उन्हें  सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर अध्यापक मेवालाल यादव,जेपी यादव, धर्मदेव,राजेन्द्र यादव,राजन, विकास व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Tags