Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : बदलापुर महोत्सव के दिन खुला रहेगा महराजगंज-बदलापुर मार्गं

 

Jaunpur 

महराजगंज विकासखंड सभागार में विधायक रमेश चंद मिश्रा ने बुधवार को ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों व संबंधित अधिकारियों के साथ 7 और 8 दिसंबर को होने वाले बदलापुर महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी से आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 7 और 8 दिसंबर को बदलापुर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य बंद रहेगा जिससे 48 घंटे में लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। महोत्सव में जरूरत मंद लोगों को मिलेगी सुविधा दिब्यांग प्रमाण पत्र, दिब्यांग आदि सरकार द्वारा चली जाएगी चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं का स्टॉल के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। 

महिला समूह के द्वारा समूह की योजनाओं का स्टाल लगेगा। साथ ही क्षेत्रीय कलाकारों को प्रतिभा प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।कृषि उपकरणों का भी स्टाल लगाया जाएगा।उद्यमी किसान उत्कृष्ट शिक्षक ग्रामप्रधान,व्यापारी,सफाई

कर्मी सहित समाजसेवी को सम्मानित किया जाएगा।साथ ही उन्होंने कहा एक वर्ष के अंदर जुलाई तक फ्लाई ओवर कार्य पूर्ण कराकर इतिहास रचेंगे।इस मौके पर उपस्थित ब्लॉक प्रमुख पति भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने सभी ग्राम प्रधान व बीडीसी से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आग्रह किया।इस मौके पर एडीशनल बीडीओ हरीश कौशिक,मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह,मंजू  बाथम,अम्बुज तिवारी,ब्लॉक महामंत्री सिद्दार्थ सिंह,अवधेश उपाध्याय, सुनील मौर्या,राकेश पटेल, राकेश मौर्य,शेष नारायण मौर्या, ज्योति सिंह ग्राम पंचायत सचिव आदि उपस्थित रहे।

Tags