Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

Jaunpur 

जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव में 34 वर्षीय युवक की लाश घर से एक किलोमीटर दूर सुनसान बगीचे में पेड़ से लटकती हुई मिली। बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को तथा पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (34) एक प्राइवेट बैंक में फाइनेंस का कार्य करता था। मंगलवार को सुबह रोज की तरह अपनी बाइक से सुबह साढ़े नौ बजे जौनपुर शहर के लिए निकला। देर शाम तक घर नहीं लौटा। मंगलवार की रात करीब दस बजे पत्नी सुनीता ने फोन पर हाल पूछने के लिए बात किया। धर्मेंद्र ने आखिरी बार 10 बजे के करीब थोड़ी देर में घर आने की बात कहा। 11 बजे रात को पत्नी सुनीता ने पुनः फोन लगाया तो फोन नही उठा। सुबह धर्मेंद्र यादव की लाश घर से लगभग एक किलोमीटर दूर रत्तीपुर गांव में बगीचे में पेड़ की डाली से लटकता हुआ मिला। गांव वाले दबी जुबान से हत्या होने की बात करते रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags