👉सांसद भदोही का मछलीशहर में हुआ भव्य स्वागत
मछलीशहर (जौनपुर)। स्थानीय डाक बंगले में भदोही भाजपा सांसद डा. विनोद बिंद का गुरुवार को बिंद समाज व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
स्वागत समारोह में संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि बिन्द समाज के लोग अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान दें ताकि वह पढ़ कर आत्मनिर्भर बन सके और देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने ने कहा कि हमारे समाज के लोग भाजपा को विधानसभा 2027 के चुनाव में खुलकर साथ दें ताकि बिन्द समाज का मान सम्मान और भी आगे बढ़ता रहे, क्योंकि भाजपा ने बिन्द समाज के लोगों को सबसे ज्यादा मान सम्मान व अधिकार देने का कार्य किया है। इसी दौरान (नंदापुर )बसिरहा गांव की बिंद परिवार की महिलाएं सांसद से मिली और ज्ञापन देकर मांग किया उनके पति जो मछुआरे का कार्य करते थे जो समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान पाकिस्तान की जेल में तीन वर्षों से बंद हैं।पतियों को छुड़वाने में मदद की जाय।जिसमें हिरावती बिन्द के पति विनोद बिन्द, पार्वती देवी के पति घुरहू बिन्द, कुसुम के पति लालमणि बिन्द व अनीता के पति सुरेश कुमार बिन्द शामिल हैं। सांसद ने कहा कि मैं शासन स्तर से पूरी कोशिश कर छुड़वाने का भरपूर प्रयास करूंगा , ताकि मेरे भाईयों को न्याय मिल सके। स्वागत समारोह में कमला हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आर. बी. चौहान , राज कृष्ण शर्मा, बेलवा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान, डॉ. रामचंद्र बिन्द, रंजीत चौहान, गिरजा सरोज, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मेहीलाल गौतम, संतोष तिवारी, प्रधान मृत्युंजय बिन्द, सुनील बिन्द, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार पप्पू खान सहित तमाम भाजपा के लोग मौजूद रहे।संचालन संजय कुमार सिंह ने किया।

