Type Here to Get Search Results !

लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के संग मनाया गणतंत्र दिवस

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन प्राथमिक विद्यालय रामदासपुर-नेवादा में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम चार्टर अध्यक्ष डा जी सी सिंह,जोन चेयरपर्सन धीरज गुप्ता, अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रधानाचार्य राकेश जायसवाल द्वारा झंडा रोहण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डा जी सी सिंह ने गणतंत्र दिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। धीरज गुप्ता ने बताया कि हम लोगों को स्वतंत्रता भले ही 1947 में मिली लेकिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित अपना संविधान आज ही के दिन सन 1950 में लागू हुआ। अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा एवं लिखित संविधान है। हम सब का यह कर्तव्य बनता है कि हम सभी इसको आत्मसात करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना पूरा योगदान दें। समारोह में बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संस्था द्वारा बच्चों को मिष्ठान, टिफिन, बिस्किट, टॉफी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें वितरित की गई। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष डा रश्मि मौर्या,  निवर्तमान अध्यक्ष धनंजय पाठक,डा राजेश मौर्या, डा सुलोचना सिंह,डा सरला गुप्ता,संजय साहू, संतोष साहू,सुनील जायसवाल, दिनेश जायसवाल, सुनीता पाठक,प्रज्ञा मिश्रा आदि सदस्यों सहित विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन मिश्रा एवं गौरव श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। धन्यवाद व आभार कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार कश्यप एवं अर्चना कश्यप द्वारा किया गया।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)