Type Here to Get Search Results !

पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह को किया सम्मानित

 

जौनपुर। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री और लोकसभा सदर से भाजपा के प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह और पिंडरा के विधायक अवधेश राय को शाल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कृपा शंकर सिंह के आवास  खरका कॉलोनी पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम और प्रदीप सिंह सफायर ( पेट्रोलियम एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष) ने उनके  द्वारा जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। श्री क्षेम ने कहा कि कृपाशंकर सिंह जौनपुर जिले की माटी के लाल है चुनाव हार जाने के बाद भी जिले और यहां की जनता के प्रति आपका प्रेम आज सब देख रहे है। आप लगातार जनता की सेवा में लगे है। इस मौके पर कृपा शंकर सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया और कहा कि जिले की जनता के लिए मै सदैव समर्पित रहूंगा।



Tags