खुटहन। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश यादव ने शुक्रवार को बीरी समसुद्दीनपुर गांव में जरूरतमंदो को कंबल दिए। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
उन्होंने कहा कि निर्बल,बीमार,बृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। हमारे धर्मग्रंथों में भी कहा गया है, कि किसी के अंतःकरण से निकली दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है उसके लिए बाद में कोई प्रायश्चित का रास्ता भी नहीं होता। उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बगैर किसी भेदभाव के विकास के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।इस मौके पर सुभाष उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह,श्रवण उपाध्याय, संतलाल सोनी, मदनलाल सोनी,अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
