शाहगंज / जौनपुर । कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में एक किशोरी के साथ एक अधेड़ ने छेड़खानी किया। पीड़ित किशोरी ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी अब्दुल हक उर्फ हक्का ने शुक्रवार को गांव की ही एक किशोरी कही जा रही थी कि रास्ते में किशोरी को अकेला देख छेड़खानी करने लगा। किशोरी किसी तरह से भगाकर अपनी इज्जत बचाई। घर जाने के बाद पीड़िता ने मामले की सारी जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
