अम्बेडकर नगर। नगर क्षेत्र के निवासी ओजेर हुसैन, शोबेर हुसैन आदि ने नगर पालिका परिषद के अधिकारी पर उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मुहल्ला शाहजहांपुर स्थित भू खंड सं. 80 अ एवं 80 ब ओजेर हुसैन आदि के खेवट खाते ही भूमि है जो मौके पर तालाब है। उक्त भू खंडों पर नगर पालिका परिषद द्वारा टेंडर पास कराकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है जबकि उक्त भू खंड के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निषेधाज्ञा पारित किया जा रहा है। याचिका में नगर पालिका परिषद पक्षकार भी है। उपर्युक्त प्रकरण में याचिकाकर्ताओं ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की गयी है।
