जौनपुर। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीणांचल तक चाइनीज मांझा का खौफ है। चाइनीज मांझा इतना धारदार है कि किसी भी व्यक्ति की गर्दन को काटकर अलग कर देता है। जिले में कई ऐसी वारदातें सामने आ चुकी है जिसमें चाइनीज मांझा से गर्दन कटी और लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये है। इस खतरनाक मांझे की बिक्री आखिर कैसे हो रही है यह तो अपने आपमें एक सवाल है। वाहन चला रहे चालकों में इसको लेकर खौफ है। जिला प्रशासन को चाहिये कि इसके खिलाफ एक अभियान चलाकर इसकी बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाये।
जिला और पुलिस प्रशासन कार्रवाई भी कर रही है लेकिन बावजूद इसके कई पतंगों की डोर में चाइनीज मांझा का प्रयोग होता अभी भी दिख रहा है। अगर इसी तरह चाइनीज मांझा का प्रयोग पतंगबाजी में होता रहा तो किसी दिन कोई अप्रिय घटना घट सकती है। फिलहाल आम जनता और प्रबुद्ध नागरिकों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस समस्या की तरफ आकृष्ट कराया है।

