Jaunpur : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर ओर "हर हर महादेव" की गूंज सुनाई पड़ी। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते है और मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। भगवान भोले नाथ का आशीर्वाद पाने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। महादेव और माता पार्वती के शुभ विवाह के इस दिव्य अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं संदेश भेजे।
जौनपुर के त्रिलोचन महादेव, गौरी शंकर धाम, शाही पुल स्थित शिव मंदिर में भक्तों की कतार सुबह से ही लगी गई थी। बारी बारी से भक्त जलाभिषेक कर पूजन किया। सुरक्षा के मद्देनजर त्रिलोचन समेत प्रसिद्ध मंदिरों में पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे।


