Jaunpur
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकडीपुर गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थित मे मौत हो गई। पिता ने पुत्री की मौत पर हत्या की आशंका में बुधवार थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी प्रेमचंद ने अपनी पुत्री आरती का विवाह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकडीपुर गांव के निवासी राम सिंगार का पुत्र मनोज के साथ वर्ष 2019 में हिंदू रीति रिवाज से की थी। पिता का आरोप है कि पुत्री को आए दिन किसी न किसी वजह से ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे और मंगलवार को दामाद ने फोन पर सूचना दी की अचानक तबीयत खराब होने से पत्नी आरती की मौत हो गई लेकिन जब तक मायके वाले पहुंचते विवाहिता के परिजन शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। पिता का आरोप है विवाह में दहेज ना देने के चलते पुत्री की हत्या की गई है थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
