👉परिजनों ने चिकित्सक पर मोटी रकम व इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Jaunpur
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के लच्छीपट्टी गांव निवासी एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई जिससे गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ सिंगरामऊ थाने में तहरीर दी,पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
उक्त गांव निवासी सभापति निषाद की पुत्र बधू ज्योति निषाद को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा के दौरान परिजन रतासी बाजार स्थित अजय पॉली क्लीनिक ले गए जहां पर डॉक्टर ने ऑपरेशन करने को कहा तो परिजनों ने कहा कि कर दीजिए,शुक्रवार की रात ऑपरेशन किया गया, अधिक रक्तस्राव होने के कारण डॉक्टर ने जौनपुर रेफर कर दिया।जौनपुर ले जाते समय रास्ते में ही प्रसूता की मौत हो गई,परिजन मौत की पूरी जिम्मेदारी अजय पॉली क्लीनिक के डॉक्टर अजय विश्वकर्मा को देते हुए बताया कि समय रहते अगर डॉक्टर रेफर कर दिए होते तो ऐसी घटना न होती लेकिन मोटी रकम के चक्कर में प्रसूता को रोके रखा।थाना इंचार्ज उप निरीक्षक धुरंधर प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,डॉक्टर अपना क्लीनिक बंद कर भाग गया है।
