Type Here to Get Search Results !

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिलाओं का हुआ सम्मान

 

जौनपुर। नानक पब्लिक स्कूल हरबसपुर फुलपुर  जौनपुर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें समाज में स्वच्छता व्यवस्था में अग्रसित होकर अपनी अपनी सेवाओं द्वारा नारी शक्ति की अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं का सम्मान नानक पब्लिक स्कूल में किया गया। विद्यालय की प्रबन्धक देवेन्द्र कौर एवं प्रधानाचार्य निशाकिरन उपाध्याय  द्वारा महिला कर्मचारियों को माल्यार्पण करके अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। इस कड़ी में समाज में उनकी महत्वाकांक्षा को दर्शाते हुए विद्यालय के बच्चों का मार्गदर्शन भी किया गया। प्रबंधक देवेंद्र कौर ने कहा कि आज पूरे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है।

Tags