Type Here to Get Search Results !

जौनपुर महोत्सव में आयेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 


👉10 से 12 मार्च तक भव्य आयोजन

जौनपुर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय महोत्सव 10 से 12 मार्च तक शाही किला में होगा। 10 मार्च को महोत्सव का शुभारंभ (अपराह्न 4ः00 बजे)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों, खिलाड़ियों व विशिष्ट लोगों का सम्मान। शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी समेत स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 11 मार्च को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति होगी वहीं 12 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1001 जोड़ों के विवाह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आशीर्वाद देंगे। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी रामअक्षयबर चौहान, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिलाध्यक्ष पुष्पराज, सहित इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)