Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News सम्पूर्ण समाधान दिवस : 101 प्रार्थना पत्रों में महज 8 का हुआ निस्तारण

जौनपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें समस्याओं का निस्तारण किया गया। अधिकारी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे वहीं फरियादियों की कतार लगी है।मछलीशहर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें आईं।जिसमें दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता रही।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, तहसीलदार बलवंत कुमार उपाध्याय,खंड विकास अधिकारी सचिन कुमारभारती, नायब तहसीलदार सन्तोष कुमार यादव  नायब तहसीलदार संतोष कुमार सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

शाहगंज में भी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों ने 56 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। मौके पर 6  प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र सम्बंधित विभाग को सौंप जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर निस्तारण हेतु सौंपा गया।

इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पियुश चंद, सीओ अजीत सिंह चौहान, मंडी सचिव गुलाब सिंह, एसडीओ विद्युत धमेंद्र कुमार गुप्ता समेत सर्किल के थानाध्यक्ष व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)