Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News क्षत्रियों के मान सम्मान के साथ नहीं किया जाएगा समझौता : प्रभात सिंह चंदेल

प्रभात सिंह चंदेल 

👉सपा सांसद रामजी लाल सुमन के ऊपर फूटा राजपूतों का आक्रोश

👉राणा सांगा के ऊपर विवादित टिप्पणी, राजनीति गरमाई

जौनपुर। सपा सांसद रामजीलाल सुमन की राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी से राजस्थान और उत्तर प्रदेश के क्षत्रिय समाज में आक्रोश उबल पड़ा है। अब जौनपुर में भी सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ राजपूत समाज हो गया है। सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव निवासी समाजसेवी प्रभात सिंह चंदेल ने भी सपा सांसद के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मांग करते हुए कहाकि क्षत्रिय विरोधी रामजीलाल सुमन को तुरंत पार्टी से निष्कासित करें। श्री चंदेल ने कहा कि क्षत्रियों के मान सम्मान स्वाभिमान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। 


 जानिए क्या कहा था सपा सांसद ने.....

बता दें कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने गत 21 मार्च 2025 को राज्यसभा में राणा सांगा पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कि ‘मुझे यह जानना है कि बाबर को भारत में लाने वाला कौन था? क्या इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा ने नहीं बुलाया था? अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं, तो फिर बीजेपी वाले उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हैं। इधर, इस बयान के बाद राजस्थान में जमकर गुस्सा उबरकर आ रहा है। अब इसकी चिंगारी जौनपुर में भी देखने को मिल रही है।

Tags