![]() |
| जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाता मृतक का पुत्र |
जौनपुर। ट्यूलिप हार्ट एंड किडनी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के चिकित्सक के ऊपर गंभीर आरोप पीड़ित ने लगाया है। सुभाष चंद्र सरोज पुत्र प्यारेलाल सरोज ग्राम फूलपुर थाना लाइन बाजार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 23 मार्च की सुबह उक्त अस्पताल में अपने पिता को भर्ती कराया था। 25 मार्च करीब 6:00 बजे शाम को चिकित्सक ने कहा कि मरीज की हालत अब बिल्कुल ठीक है आप इन्हें घर ले जाइए जिसके एवज में अस्पताल के मैनेजर ने प्रार्थी से ₹12000 जांच के लिए जमा करवाया उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुछ अतिरिक्त जांचे होगी उसमें दवाई इलाज का भी खर्च जुड़ेगा। उपचार के दौरान ही प्यारेलाल सरोज की मौत हो गई। मृतक की डेड बॉडी जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखी है। सुभाष सरोज का आरोप है कि पिता की मृत्यु डॉक्टर उत्पल कुमार शर्मा की लापरवाही के कारण हुई है। उक्त पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित के साथ न्याय किया जाय।
