Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : अंजलि के शव को सड़क पर रखकर किन्नरों ने किया चक्का जाम

थाने में प्रदर्शन करते किन्नर

👉गैंगरेप के बाद लगाया हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किन्नर की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। जिसमें अब एक नया मोड आ गया है दर्जनों की संख्या में किन्नरों ने सोमवार की सुबह किन्नर के शव को थाने के सामने सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किन्नरों का उग्र रूप देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

बताते चले कि शनिवार की शाम को थाना क्षेत्र के सरायरूस्तम गांव निवासी अंजली किन्नर (30) आर्टिका गाड़ी से ड्राइवर कोदहूं निवासी अंबुज मौर्या के साथ प्रयागराज गई थी। रविवार की सुबह लौटते समय पांडेयपुर गांव के पास आर्टिका गाड़ी खाई में चली गई। हादसे में किन्नर अंजली की मौत हो गई जबकि ड्राइवर अंबुज को गम्भीर हालत में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।मौत को लेकर रविवार की शाम हत्या करने का मुकदमा दर्ज किए जाने हेतु किन्नरों ने मुंगराबादशाहपुर थाना में जमकर हंगामा किया था। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंजली का शव घर पहुंचते ही किन्नर आक्रोशित हो गए और शव को लेकर थाने पहुंच गए। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर किन्नरों ने चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किन्नरों के आक्रोश को देखकर पुलिस के पसीने छूट गए। किन्नरों के चक्का जाम के कारण के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। किन्नरों को समझाने के लिए पुलिस प्रशासन को पसीने छूट गए। किन्नरों का आरोप है कि गाड़ी के ड्राइवर व उसके चार पांच साथियों द्वारा किन्नर अंजली का गैंग रेप किया गया फिर हत्या कर दी गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक अंबुज मौर्या व उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी ड्राइवर अंबुज मौर्या को वाराणसी के अस्पताल में पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि किन्नर की गैंगरेप के बाद हत्या करके उसे हादसे का रूप दिया गया है या हादसे में ही उसकी मौत हुई है।



Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)