Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : नेहरू बालोद्यान स्कूल के प्रबंधक सीडी सिंह के पुत्र गौतम सिंह का आईएएस में चयन

गौतम सिंह

जौनपुर। पूरे देश में सिविल सर्विसेज की परीक्षा का परिणाम आयौ जिसमें से दो बेटों ने जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। मंगलवार को आये यूपीएससी आये परीक्षा परिणाम में जिले के विख्यात स्कूल नेहरू बालोद्यान के चेयरमैन डॉ. सीडी सिंह के पुत्र ने बाजी मारी है। 526वीं रैंक हासिल किया है। यह गुड न्यूज मिलते ही उनके परिवार, नाते रिश्तेदारों और शुभचिंतक में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। मूल रूप से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव के निवासी सीडी सिंह के दूसरे नम्बर के पुत्र गौतम सिंह ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नेहरू बालोद्यान जौनपुर से किया। इसके बाद दिल्ली से हिस्ट्री से ऑनर्स की डिग्री हासिल किया। तत्पश्चात दिल्ली सेंट्रल ला कैंपस से एलएलबी कर रहे थे और साथ ही साथ सिविल की तैयारी कर रहे थे। दूसरे प्रयास में सफलता मिली। गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। इस उपलब्धि पर नेहरू बालोद्यान के प्रबंधक डा. सीडी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डा. श्री सिंह ने कहाकि बेटे की मेहनत और पूर्वजों के पुण्य से आज यह उपलब्धि हासिल हुई है। बतातें चलें कि नेहरू बालोद्यान लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)