![]() |
सांकेतिक चित्र |
जौनपुर। जौनपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। लगातार अपराधिक घटनाएं बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। बदलापुर थाना अंतर्गत देव पट्टी गांव में एक वृद्ध महिला को बदमाश ने गोली मार दी जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका का नाम फूल पत्ती देवी 65 साल पत्नी रामजतन कनौजिया है। वारदात के बाद से परिजन में मातम है। इस हत्या में जयभारत मिश्रा पुत्र सभामनी मिश्रा का नाम आ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नामजद FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फॉलो करें