![]() |
सांकेतिक चित्र |
JAUNPUR : मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र छाछो गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रतापगढ़ जनपद की एक युवती ने कोतवाली क्षेत्र के छाछों गांव निवासी अंतिम बिंद पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार युवक पिछले पांच वर्ष से अधिक समय से शादी करने का वादा मेरे साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। मेरे बार बार कहने पर भी शादी की बात टाल देता है। दो दिन पूर्व शादी को लेकर हुई बहस के बाद वह शादी करने से इंकार कर रहा है। जिसके बाद मैने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय के अनुसार युवती के तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।